Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नाटक के माध्यम से पुरूष नसबन्दी की दी गयी जानकारी

नाटक के माध्यम से पुरूष नसबन्दी की दी गयी जानकारी

जिला अस्पताल में नुक्कड-नाटक करती लखनऊ की टीम

स्वास्थ्य विभाग ने नुक्कड नाटक का प्रचार प्रसार के लिए सहारा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में लखनऊ से आयी एक मुक्कड नाटक की टीम ने नाटक के माध्यम से पुरूष नसबन्दी के बारे में जानकारी दी। नाटक के बाद लोगो को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी भी दी।
देश की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए लोगो को परिवार नियोजन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार प्रसार कर दी जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत परिवार कल्याण कार्यक्र के प्रचार प्रसार हेतू जनपद में लखनऊ से आयी सोना शिखा सेवा संस्थान की टीम द्वारा जिला अस्पताल में नुक्कड नाटके के माध्यम से लोगो को पुरूष नसबन्दी के बारे में जानकारी दी। वही अधिक बच्चा पेदा करने के बाद उनका लालन-पालन सही रूप से नही किया जा सकता है। सीमित बच्चो से परिवार का लालन-पालन के चलते अच्छी देख -रेख की जा सकती है। पुरूष नसबन्दी से किसी भी प्रकार की परेशानी नही होती है। दो चार घण्टे बाद अपने नित्य कार्यो में लग जाते है। किसी भी मौसम में यह आरेशन कराया जा सकता है। सरकारी अस्पताल के साथ सरकारी मैडिकल कालेजों में यक कार्य निशुल्क किया जा रहा है। वही मरीज को दो हजार की सहायता राशि भी दी जाती है। नाटक के कलाकारों में कु0 काजल, रिक्कू, फैजल, सोनू आदि लोग थे। दूसरा नाटक रोडबेज बस स्टैण्ड पर किया गया। इसी प्रकार लगभग जनपद में 50 स्थानों पर लोगो को जागरूक करने के लिए नाटक किये जायेगे।