Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस लोकसभा इंचार्ज का किया स्वागत

कांग्रेस लोकसभा इंचार्ज का किया स्वागत

हाथस, नीरज चक्रपाणि। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की लोकसभा चुनाव सम्बंधी अति आवश्यक बैठक प्रदेश सचिव मण्डल प्रभारी योगेश कुमार ओके की अध्यक्षता में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परसारा बाजार पर की गई। बैठक का संचालन शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोआर्डीनेटर एवं हाथरस लोकसभा के इंचार्ज अक्षय कुमार मौर्य बैठक में शामिल हुए वहीं आवेदकों ने अपने-अपने बायोडाटा उन्हें दिये। साथ ही हाथरस लोकसभा इंचार्ज के प्रथम बार हाथरस आगमन पर श्री मौर्य का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक योगेश कुमार ओके ने मुख्य अतिथि का तथागत बुद्ध का छविचित्र भेंट कर सम्मान किया। युवा नेता देवानंद, राजेश, दिनेश, चरन सिंह एवं अन्य कांग्रेसजनों का फूलों के हार एवं पगडी पहनाकर स्वागत किया। शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने अतिथि के छविचित्र से ही भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
वक्ताओं के रूप में पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन, पूरनचन्द्र देशमुख, रामभरोसेलाल, रतन सिंह दिवाकर, एन.पी. पिप्पल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने अपने सम्बोधन से कांग्रेसजनों में जोश भरने का काम किया। बैठक में मौ. आरिफ साहब, हरीशंकर वर्मा, दिनेश तिवारी, अलाउद्दीन, आदित्य शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, पन्नालाल, रूपेश साहिल, सुरेश गौतम, राधेश्याम, अनुजसंत, एम.एल. सिंह, ललित सिंह राना, सुमित सिंह, श्रीमती कृष्णा दिवाकर एवं अंत में जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।