Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 2019 मोदी फिर से नारे के साथ निकली विजय संकल्प रैली, भरी हुंकार

2019 मोदी फिर से नारे के साथ निकली विजय संकल्प रैली, भरी हुंकार

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक ही दिन पूरे देश में विजय संकल्प रैली (मोटरसाइकिल) का आयोजन किया गया 6,338 से अधिक स्थानों पर बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभावार गाजे बाजे और गगनभेदी नारेबाजी करते हुए रैलियां निकाली कानपुर की सभी विधानसभाओं से विजय संकल्प रैली निकाली गई। छावनी विधानसभा क्षेत्र की रैली श्यामनगर मण्डल के शिवाजी चौक में (पी0ए0सी0मोड़) में मोटर साइकिलों पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुये बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों में सवार भाजपा कार्यकर्ताओं का जलूस श्याम नगर से प्रारंभ होकर छावनी विधानसभा के ओमपुरवा, शिवपुरी, मालरोड होते हुये सेन्ट्रल स्टेशन से टाटमिल चौराहे से होकर बाबूपुरवा में घूमते हुये यशोदा नगर बाइपास पर समाप्त हुई, पूरे रास्ते युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाते हुए जनता में संदेश दिया 2019 मोदी फिर से, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी सुनाई दे रहे थे एक लोडर को रथ का रूप दिया गया था जिसमें पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया कुछ और कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। छावनी विधानसभा क्षेत्र की विजय संकल्प रैली के मुख्यअतिथि पूर्व नगर प्रमुख रवींद्र पाटनी थे अन्य प्रमुख लोगों में जिलामंत्री भाजपा कानपुर दक्षिण संजय कटियार, आलोक वर्मा, मंडल संयोजक महेन्द्र सिंह चौहान, एल0बी0 सिंह पटेल, पार्षद गोपाल गुप्ता, शरद मिश्रा, सौरभ तिवारी और राजोल मिश्रा, दीपक पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, साजिया, पूर्णिमा त्रिवेदी, अर्पित शुक्ला, संजीव त्रिपाठी, सानिया चौहान आदि उपस्थित रहे।