Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गोली चलने से व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

गोली चलने से व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ मे संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह आज सुबह अपने घर पर रायफल साफ कर रहा था। उसी दौरान रायफल में फंसी गोली चलने से उसकी मौत हो गयी। गोली चलने की आबाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। दौड कर परिजन कमरे में पहंुचे तो वह लहुलुहान जमीन पर पडा था। जीवित होने की आश लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुचे। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि संजीव आज सुबह रोजाना की तरह उठकर टहलने गया था। उसके बाद घर आकर रायफल साफ करने लगा। साथ ही कहा कि आचार संहिता लगने के कारण असला जमा करने के लिए आज जा रहा था। सफाई के दौरान गोली चल गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम कराया है।