Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में आग लगने से महिला की मौत

संदिग्ध हालत में आग लगने से महिला की मौत

मायका पक्ष ने पति सहित तीन लोगो के खिलाफ थाने में कराया अभियोग दर्ज
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के सराय भरथरा में संदिग्ध हालत में एक महिला की आग से झुलस कर मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने पति सहित तीन लोगो के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के सराय शेख भरथरा निवासी अश्वनी कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सोमवती की आज सुबह संदिग्ध हालत में आग से झुलसने के कारण मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर परिजनों के साथ आस-पास के लोगो का हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी मृतका के मायका पक्ष के लोगो को दी। सूचना पर पहंुचे मायका पक्ष केे लोगो ने इलाका पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई सुभाषचन्द्र संतोष कुमार औझा निवासी गांव साढूपुर थाना मक्खनपुर ने बताया कि उसकी बहन की आग लगाकर हत्या कर दी है। पुलिस के संतोष ने मृतका के पति अश्वनी उसके पिता योगेश कुमार, माॅ सुधादेवी के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।