Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानो पर विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत हो गये। अचेत लोगो को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र सैलई निवासी 20 वर्षीय शैलेन्द्र पाल पुत्र सरनामसिंह ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में जनपद एटा के जलेसर क्षेत्र नागमई निवासी 32 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र इन्द्रपाल को ओमवीर सिंह द्वारा अचेत हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया गया।