Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दी रामचंद्र को श्रद्धाजंली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दी रामचंद्र को श्रद्धाजंली

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूर्व नगर कार्यवाह एवं जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख रामचन्द्र माहौर के आकस्मिक निधन पर श्रद्धाजंली सभा का आयोजन आर्य समाज मंदिर मुरसान गेट पर किया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने रामचन्द्र के छविचित्र पर पुष्प अर्पित किये एवं दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली दी।
इस अवसर पर जिला प्रचारक उमेश ने कहा कि रामचंद्र बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से संघ परिवार गहरे शोक में है।वे बचपन से ही संघ की शाखाओं में जाते थे। संघ की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ उसे पूरा किया। उन्होंने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। बुजुर्ग स्वयंसेवक एवं पूर्व नगर कार्यवाह यशपाल भाटिया ने कहा कि रामचंद्र ने उनके साथ 35 से अधिक वर्ष तक साथ साथ रहकर संघ कार्य किया। उनकी ग्रह शाखा वीर सँवारकर शाखा थी। प्रतिदिन प्रातःशाखा आना,सभी को शाखा पहुँचने के लिए आग्रह करना और अपने स्वयंसेवकों के सुख दुःख में साथ रहना ही उनकी विशेषता थी। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों की आंखों से आँसू भी झलक रहे थे।
श्रद्धांजली सभा में जिला प्रचारक उमेश, विभाग सह संपर्क प्रमुख अजय, नगर सह संघचालक डा0 यू0एस0 गौड, जिला प्रचार प्रमुख मनोज, जिला सहकार्यवाह रामहरी, जिला व्यवस्था प्रमुख राधेश्याम, नगर कार्यवाह मुकेश, नगर प्रचार प्रमुख आशीष, नगर बौद्विक प्रमुख कृष्णगोपाल, नगर व्यवस्था प्रमुख मनीष, जिला अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष अनुराग, लघु भारती के देवेन्द्र, भारत विकास परिषद के डा0 वीपी सिंह, शरद जी, यशपाल भाटिया, प्रबल प्रताप, जुगनू, कैलाश कूलवाल, देवेन्द्र, जितेन्द्र, भानु, विजय, चंद्र प्रकाश, अशोक, मदन, विकास, अभिषेक रंजन आर्य, वीरेन्द्र, बनवारी लाल, रमन, मनोज, पियूष, उमा शंकर, विकास, सुनीत आर्य, लक्ष्मी कांत, संजय सिन्हा, योगेश, शिवांशु, अखिल, अभिषेक रंजन आर्य, श्याम, हजारी लाल, सत्यपाल सिंह, आशीष, अनिल, वंशी पंडित, ब्रजेश आदि स्वंयसेवक मौजूद थे।