Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजनीति जातिवाद से नहीं नीति से होती है-सुमन

राजनीति जातिवाद से नहीं नीति से होती है-सुमन

कोतवाली चौराहे पर महागठबंधन की सभा में भाजपा को लिया आडे हाथों 
सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी को मिशन 2019 में विफल करने के लिए महागठबंधन की विशाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल, समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाजवादी पार्टी दिग्गज नेताओं ने भाजपा की कार्रशैली पर जमकर प्रहार किए। इतवार को हुए कार्रक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमर, बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय तथा बसपा पूर्व विधायक राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गैंदालाल चैधरी ने की। मुख्यातिथि के रूप में मौजूद श्री सुमन ने कहा कि राजनीति जातिधर्म को लेकर नहीं की जाती। जाति और धर्म को बांटने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया हैं गरीबों को उनके खातों में धन जमा कराने, विदेशों से काला धन लाने, और युवओं को रोजगार दिलाने का वायदा कर सभी वायदों से मुकर गई। लचर कानून व्यवस्था, मजलूमों का शोषण महिलाओं के असुरक्षित रहने के कारण समाज में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए भाजपा के किसी भी महापुरूष ने योगदान नहीं दिया। उन्होंने कई महापुरूषों के नाम गिनाये। कहा कि भाजपा कहती है कि देश सुरक्षित हाथों में है, पुलवामा में मारे गये शहीदों की रक्षा नहीं हो सकी तब देश किसके हाथों में था। वहीं रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जाति के नाम पर वोट मांगने वाले सिर्फ वायदा कर सकते है। अपनी कथनी और करनी पर खरे नहीं उतर सकते। जवान का धर्म देश की सीमा पर  दुश्मन से देश की रक्षा करना है, वैसे ही किसान का धर्म अन्न पैदाकर देश के लिए कुछ कर गुजरना है। सरकार ने किसानों और जवानों का भी शोषण किया है। गठबंधन होने से ही इस बुरी भावना रखने वाली सरकार को उखाड फंेकना होगा। तभी देश को मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने अपने ऊर्जामंत्री कार्रकाल में हुए विद्युत कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस दौरान कार्रक्रम के संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख पति महेन्द्र सोलंकी, ब्लाक प्रमुख पति चौधरी अर्जुन सिंह, अशोक पाल, प्रवीन चौधरी, सूर्यकांत, दिगंबर सिह, विनोद सविता, जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामप्रकाश नगाईच, गंगालहरी पाठक, विवेक सविता, रामनारायण काके, बसंत लाल दीक्षित, मास्टर कल्लू हसन, रिंकू शर्मा, आरिफ सिद्दीकी, मुन्नालाल शर्मा, डीपी सिंह, डंबर सिंह, श्याम चौधरी, मूलचंद निम, संगीता, सतीश चंद्र शर्मा, हरवीर तोमर, सुरेश दीक्षित, शिव कुमार शर्मा, आदि मंचासीन होने के साथ हजारों क्षेत्रीय कार्रकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।