Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था हेतु प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों को किया जाये दर्ज: सीडीओ

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था हेतु प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों को किया जाये दर्ज: सीडीओ

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आगामी आने वाली ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की गंभीर समस्या के दृष्टिगत जनपद स्तर पर एवं जनपद के विकास खण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाये गये है।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि जनपदस्तरीय ग्रामीण पेयजल नियंत्रण कक्ष विवरण नियंत्रण कक्ष संख्या 213 विकास भवन में बनाया गया है। जिसमें प्रभारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार गुप्त 8765536003 तथा सह प्रभारी रामसेवक सहायक अभियन्ता जल निगम व सम्बन्धित लिपिक आदित्य को बनाया गया है। इसी प्रकार विकास खण्ड स्तरीय ग्रामीण पेयजल की समस्या निवारण हेतु स्थापित नियंत्रण कक्ष अकबरपुर विकास खण्ड हेतु प्रभारी हरिओम सक्सेना 9651025029, सरवनखेडा हेतु दिनेश चन्द्र पाण्डेय, मैथा हेतु पुनीत त्रिपाठी, मलासा हेतु आरपी पाठक, राजपुर हेतु कमलेश गौतम, अमरौधा हेतु मधूलता , डेरापुर हेतु लाखन सिंह, झींझक हेतु रजनीश वर्मा, संदलपुर हेतु आरके दीक्षित, रसूलाबाद हेतु प्रदीप कुमार को बनाया गया है। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था हेतु नियंत्रण कक्ष में एक पंजिका रखी जायेगी जिसमें प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों को दर्ज किया जायेगा, कन्ट्रोल रूम प्रभारी प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण सम्बन्धी त्वरित कार्यवाही करें, विकास खण्ड स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के प्रभारी प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की सूचना जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के प्रभारी को उपलब्ध करायेंगे। जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के प्रभारी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की संकलित सूचना तैयार करेंगे।