Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रायबरेली में प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत, चुनावी चर्चाओ पर मिले बूथ कार्यकर्ता

रायबरेली में प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत, चुनावी चर्चाओ पर मिले बूथ कार्यकर्ता

प्रियंका ने जनपद के सभी बूथ कार्यकर्ताओं व कॉग्रेस नेताओ से बैठक कर चुनावी रणनीति की चर्चा
मीडिया को कवरेज से रखा गया दूर, बाहर खड़े खड़े कट गया दिन
रायबरेली, सलमान चिश्ती। अमेठी दौरे के बाद प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची इस बार भाजपा अमेठी और रायबरेली में कमल खिलाने के लिए प्रयासरत है जबकि अभी तक भाजपा का कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया फिर भी चुनावी बिगुल बजने के बाद सोनिया के गढ़ को भेदने के लिए जहां भाजपा पूरे दमखम से रायबरेली में कमल खिलाने का प्रयास कर रही है। तो वही प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी व भाई राहुल गांधी को जीत दिलाने के लिए रायबरेली व अमेठी चुनावी मैदान में कूद चुकी है। कल अमेठी के अपने दौरे के बाद प्रियंका बीती देर रात रायबरेली भुए मऊ गेस्ट हाउस पहुचकर विश्राम किया वही आज 10 बजे के बाद जनपद के सभी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर चर्चा करने के लिए रायबरेली पहुंची। लगभग 11 बजे से प्रियंका गांधी शहर के सदर क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर अंदर चुनाव चर्चा कर रही है। आज शाम तक बारी बारी से जनपद के सभी बूथ कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करती रही। आज सुबह से ही गैर जनपदों सहित जनपद भर से सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुँचे जहां बारी बारी से प्रियंका गांधी ने सभी बूथ कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव पर चर्चा की वही गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका राहुल सोनिया गांधी जिंदा बाद व चौकी दार चोर है कि नारेबाजी में कार्यकर्ता जुटे रहे।
…और जब कांग्रेस कार्यकर्ता ही हो गये नराज
रायबरेली। चिलचिलाती धूप मे लाइन से लगे कांग्रेस कार्यकर्ता उस समय नराज हो गये जब प्रिंयका गांधी बारी बारी विधान सभा कार्यकार्ताओं से मिल रही थी कांग्रेस कार्यकार्ताओं का कहना था कि जमीनी नेताओ को लाइन मे घंटो खडा़ रखा गया जबकि असरदार लोगो को सीधे अंदर बुला लिया जा रहा था इस बीच सुरछा मे लगे पुलिस कर्मियों व कांग्रेस कार्यकार्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
चौकीदार चोर है के लगते रहे नारे
रायबरेली जनपद के सोनिया गांधी गेस्ट हाउस पर जमा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जमकर प्रधानमंत्री के खिलाफ भड़ास निकाली यही नहीं इस दौरान कांग्रेसियों ने चौकीदार चोर है गली-गली में शोर है के नारे भी लगाते रहे इस दौरान सरेनी थाना क्षेत्र के सतवाखेडा़ निवासी विकलांग रमेश ने कहा कि देश का चौकीदार इसलिए चोर है कि वह हम गरीबों का चौकीदार होने के बजाय बड़े बड़े पूंजीपतियों का चौकीदार हैं नोटबंदी के दौरान हम गरीबों को लाइन में लगना पड़ा लाठी खानी पडी़ जबकि बड़े-बड़े लोगों के पैसे रिश्वत देकर जमा बैंको मे जमा कराए गए आवारा जानवर हम किसानो की फसल सरेआम बर्बाद कर रहे है सरकार कोई मदद नही कर पा रही है।
फिर चिपके सोनिया और प्रियंका पर तीखी टिप्पणी पोस्टर
रायबरेली। गांधी परिवार के रावली आगमन पर पोस्टर चस्पा कल लगातार सिलसिला जारी आज प्रियंका के रायबरेली आगमन पर पोस्टर के जरिये एक बार कांग्रेस पर निशाना साधा गया है पोस्टर के जरिये सोनिया और प्रियंका पर तीखी टिप्पणी की गई है। पोस्टर में गंवई भाषा में लिखा गया है कि रायबरेली मां जब-जब आई संकट की घड़ी कबौ ना बिटिया महतारी दिखाई पड़ी। इसके अलावा सोनिया और प्रियंका पर जनता के दिल पर चोट करने की बात की गई है। बता देे कि गुरुवार को प्रियंका रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुची थी उनका कार्यक्रम सोनिया गांधी गेस्ट हाउस भुयेमऊ मे रहा ऐसे में इस तरह के पोस्टर ने सियासी पारा जरूर गर्म कर दिया है।प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया । इसके बाद पांचों विधानसभा क्षेत्र के विधायक, प्रतिनिधि और क्षेत्र की जनता से भी मिली उधर रायबरेली में प्रियंका और सोनिया के पोस्टर के माध्यम से कहीं ना कहीं उन्हें अपमानित करने का काम किया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष कांग्रेस वीके शुक्ला का कहना है कि इस तरीके के कुछ राजनीति करने वाले लोग कभी सफल नहीं होंगे सोनिया गांधी भारी मतों से विजयी होंगी। इनके पोस्टर लगाने से रायबरेली में कुछ होने वाला नहीं है यह खाली 5 साल तक पोस्टर ही लगाते रहे और सोनिया गांधी अपने काम से पहचानी जाती हैं।