Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत

पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव दरिगापुर में विगत रात्रि में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक रहागीर बालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।
बताते चले कि थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव दरिगापुर अमौर में नहर पुल के समीप दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। जिसमें चली गोलियों से विकास उर्फ उल्ला पुत्र बन्टू यादव दूसरे पक्ष से संतोष यादव पुत्र रणवीर सिंह की मौत हो गयी। वही रास्ते से गुजर रहे अहमदपुर के बाई बाजू निवासी जयप्रकाश का 14 वर्षीय पुत्र विपिन घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहंुचाया। उक्त घटना में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि उक्त दोनों लोगो के मध्य प्रधानी की चुनावी रंजिश चली आ रही है। एक दूसरे पर कई अभियोग थाने में दर्ज कराये जा चुके है। चुनावी रंजिश को लेकर विगत रात्रि में दोनो पक्षों में रात्रि में फायरिंग हो गयी। जिससे दोनों लोगो की मौत हो गयी। घटना का मौका मुआयना करने के बाद कानूनी कार्यवाही की जा रही है।