Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शिवली में करेंगे जन सभा

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शिवली में करेंगे जन सभा

देवेन्द्र सिंह भोले को जिताने के लिए करेंगे मतदाताओं से गुजारिश
शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ रही है चुनावी तारीख नजदीक आ रही है। वही प्रत्याशियों की धड़कन दुगनी रफ्तार से बढ़ रही है सभी दलों के नेता अपनी अपनी पैतरे बाजी अपना रहे है। वही सभी प्रत्याशी कानपुर में अपने चुनावी स्थिति को सुधार लाने के लिए केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित करने का जिम्मा ले रखा है।
आप को बता दे कि अकबरपुर लोकसभा की बात करे तो भाजपा में गुटबाजी चलने के कारण भाजपा की कमान वरिष्ठ नेताओं को सभालानी पड़ रही है। वही कल गुरूवार को कन्हैया लाल विद्यालय शिवली में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा चुनावी जन सभा को सम्बोधित कर अकबरपुर प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले को जिताने के हर प्रयास करेंगे वही मतदाताओं से भोले को अधिक वोट से जीतने की गुहार लगा सकते है। वही उपमुख्यमंत्री की शिवली आगमन की खबर मिलते ही प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। उनके हैलीपैड उतरने की बंदोबस्त कर साफ सफाई के इंतजाम पूरे कर लिए गए है। नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश शुक्ल ने अपनी निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे वही उन्होंने सभी नंगर पंचायत कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की कोई कमी न होने पाएं। साफ सफाई का खास नजर रखी जाए। वही इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक गुप्ता, युवा नेता चारु अवस्थी, शिवम द्विवेदी, रामजी अग्निहोत्री, राजकुमार, विजय अग्निहोत्री सैकड़ो लोग विद्यालय परिसर में मौजूद रहे।