Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मदिन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मदिन

सुहागनगर स्थित परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा किया माल्र्यापण, जगह-जगह हुए हवन यज्ञ
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया के अवसर पर सामाजिक संगठनों एवं विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं जिला ब्राहमण महासभा ने रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर हवन यज्ञ किया।
जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा रामलीला मैदान स्थित परसुराम शिविर पर मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, शोभायात्रा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शर्मा एडवोकेट, संयोजक धीरेंद्र शर्मा, मनोज भटेले, शीलमणि शर्मा, रवींद्र लाल तिवारी, पवन उपाध्याय, अभिषेक भटेले, अंकित शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय के अलावा विप्र बंधु मौजूद रहे। हवन पं. शिवनरायण शास्त्री ने विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।
वहीं सुहाग नगर स्थित परशुराम पार्क में महर्षि भगवान परशुराम सेवा समिति ने सबसे पहले भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ किया। इस दौरान 12 श्रेष्ठ एवं कुलीन ब्राहमएाजन को सम्मानित किया यगा। कार्यक्रम में रवीन्द्र लाल तिवारी, सीताराम शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, संजीव शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, योगेन्द्र मोहन शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, संजीव शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, दिनेश चन्द्र शर्मा, पंकज मिश्रा, राजीव दीक्षित, ललित श्रोती, राकेश शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, डा. अखिलेश शर्मा, सुनील शर्मा, शीलमणी शर्मा, सरोज शर्मा, नीता पाण्डेय, सुमन दशर्मा, श्रद्वा शर्मा आदि मौजूद रहे। डीएवी इण्टर कॉलेज में भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। काॅलेज के प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ शर्मा ने परशुराम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल दत्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर हिमांशु शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार परशुराम कोई और नहीं बल्कि भगवान विष्णु के छठें अवतार हैं। पौराणिक कथाओं में परशुराम के गुस्से को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि एक बार परशुराम ने क्रोध में आकर भगवान गणेश का एक दांत तोड़ दिया था। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए मनु स्मृति का अध्ययन करने पर बल दिया। कार्यक्रम में अश्वनी कुमार सलोनिया, हिमांशु शर्मा, दीपचंद्र अग्रवाल, राजेश शर्मा, अवनीश कुमार, धीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, सतीश चन्द्र, मुकेश यादव आदि ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। सनातन ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम प्राकटोत्सव व देव पूजन पण्डित श्यामबाबू भारद्वाज के आचार्यत्व में किया गया।

वहीं भगवान परशुराम का अभिषेक दूध, दही, गंगाजल, शहद, बुरा से पण्डित श्यामबिहारी पाराशर के आचार्यत्व में पूर्ण विधि विधान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सनातन गाँधी एससी शर्मा, सतीश चन्द्र चतुर्वेदी, अरविन्द कुमार शर्मा, अमित चतुर्वेदी, राजमल एडवोकेट, अनिल उपाध्याय, रामनारायण शर्मा, सन्तोष वरोलिया, राकेश पचैरी, इन्दू शर्मा, सुशील शर्मा, धर्मेंद्र पचैरी, मनोज कुमार शर्मा, हरीश तैलंग, विजयकुमार शर्मा, श्रीगोपाल शर्मा, सिद्धार्थ राय, अनुज कुमार शर्मा, देवव्रत पाण्डे, रमेशचंद्र शर्मा, नीलमणि चतुर्वेदी, प्रमोद राजोरिया सभासद, अखिलेश शर्मा, आदि-आदि ने वेद मंत्रो के साथ हवन में आहुतिया दी ।
राष्ट्रीय चेतना समिति ने श्रमिकों को बांटे अगोछा
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में जैन मन्दिर सुभाष तिराहा पर 1000 मीठे शरबत की बोतलों एवं अंगोछो का वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भई भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिये ठंडे मीठे शरबत की बोतल एवं धूप से बचने के लिये अंगोछो का वितरण कर पुण्य का कार्य किया है। जिला अध्यक्ष अनीस अग्रवाल ने कहा आगामी 12 जून को बाल श्रमिक दिवस के अवसर पर 600 बाल श्रमिको को ठंडे मीठे शरबत की बोतलों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम सयोजक जिला कोषाध्यक्ष प्रशान्त जैन ने कहा कि आज श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी के आहार के उपलक्ष्य में जैन मन्दिर पर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की कृपा से 1000 मीठे शरबत की बोतलों एवं अंगोछो का वितरण किया जा सका है। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सचिव दिनेश यादव एवं समाजसेवी बृजेश यादव ने किया।