Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कथक नृत्यांगना दीप्ती गुप्ता ने दी शानदार प्रस्तुती

कथक नृत्यांगना दीप्ती गुप्ता ने दी शानदार प्रस्तुती

शिकोहाबाद। स्पिक मैके एवं शब्दम् विलुप्त होती भारतीय शास्त्रीय कलाओं का परिचय विद्यार्थियों से कराने के उद्देश्य से ब्रज क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना दीप्ती गुप्ता ने आज जनपद के न्यू नारायण विद्यालय शिकोहाबाद, सर्वोदय स्थली ब्रहमाण्डेश्वर वाकलपुर, प्राथमिक विद्यालय नीम खेरिया, एस.आर. ज्ञानेश्वरी इण्टर कालेज के बारह सौ विद्यार्थियों के मध्य एक कथक कार्यशाला का आयोजन किया।
दीप्ती गुप्ता भारत के कई शहरों जैसे जबलपुर, भोपाल, त्रिवेद्रम, जयपुर, लखनऊ, मुम्बई के साथ-साथ विदेशों में यूनाइटेड किगडम, मंगोलिया, मलेशिया, बहरीन, चीन इत्यादि कई देशों में भारतीय संस्कृति की पताका लहरा चुकी नृत्यांगना ने विद्यार्थियों को पताका, सूची, अर्द्धचन्द्र, मुष्ठी मुद्राओं के साथ-साथ उन्होंने शेर, सर्प एवं मयूर की मुद्रओं की प्रस्तुति दी और छात्राओं से भी उसका अभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न रस तथा सभी शास्त्रीय नृत्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। इसके साथ हिन्दलैम्प्स परिसर स्थित संस्कृति भवन में भी एक कार्यक्रम आयेाजित किया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने स्पिक मैके एवं शब्दम् को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सुबीर दत्ता, मंजर उलवासै, अरविन्द तिवारी, एस.के. शर्मा, मनोज कुलश्रेष्ठ, पुष्कर तिवारी, प्रभा सिंह, सविता शर्मा, दीपक औहरी, मोहित जादोंन, अभिषेक श्रीवास्तव, बत्रा सर, आर.सी. गुप्ता, आर.एन.यादव, शरद कृष्ण सहित अनेक दर्शक उपस्थित रहे।