Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्राईवेट शिक्षक को गोली मार कर किया घायल आगरा रेफर

प्राईवेट शिक्षक को गोली मार कर किया घायल आगरा रेफर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र फतेहपुरा गांव से कुछ ही दूरी पर एक प्राईवेट स्कूल के शिक्षक को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल शिक्षक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर से आगरा भेजा गया।
थाना नारखी के गांव फतेहपुरा निवासी 46 वर्षीय कमलपाल सिंह कुशवाल पुत्र सिलेटी सिंह कुशवाह गांव के बाहर किसी प्राईवेट स्कूल पर पढ़ाने का कार्य करता था। आज रोजाना की तरह स्कूल से छुट्टी होने पर वह बाइक द्वारा अपने घर के लिए आ रहा था। उसी दौरान गांव से लगभग दो-तीन किलोमीटर दूर अज्ञात लोगों ने ताबड -तोड फायरिंग करते हुए उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। शिक्षक के शरीर में दो गोली लगी, गांव के बाहर बकरी चरा रहे लोगों ने बताया कि घटना के बाद घायल शिक्षक काफी दूर तक भागा। कुछ दूर जाकर घायल हालत में वह जमीन पर गिर गया। हमलाबर मौके पर फरार हो गये। वहाॅ से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुच कर घायल शिक्षक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुचे। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस के साथ एसओ नारखी, एसपी सिटी प्रबल प्रतापसिंह सरकारी ट्रामा पुलिसबल के साथ पहुचे क्षेत्राधिकारी नगर भी मौके पर पहुच गये। घालय शिक्षक की हालत नाजुक देखते हुए उसको चिकित्सक ने आगरा भेजा। चिकित्सक ने बताया कि शिक्षक की हालत नाजुक बनी हुई है।