Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मातृ दिवस पर महिला शक्ति का किया गया सम्मान

मातृ दिवस पर महिला शक्ति का किया गया सम्मान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मातृ दिवस पर महिला शक्ति का सम्मान किया गया। यह सम्मान आज नगर के प्रसिद्ध किड्स कोर्नर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर के द्वारा किया गया।
इस मौके पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की मातृ शक्तियों को आज सम्मानित किया गया है। क्योकि महिलायें समाज में बाहर आकर सेवा कार्य कर रही है। महिला शक्ति की अध्यक्षा वर्तिका जैन ने कहा कि हम अपने व्यस्थ जीवन में यदि हर दिन न सही तो कम से कमसाल में एक बार माॅ के प्रति पूर्ण समर्पित होकर मात् दिवस को उत्सव की तरह मना सकते है। निर्देशिका पूनम गुप्ता ने कहा कि हम अपने बुजुर्गो को यदि हर दिन एक घण्टा भी उनके साथ व्यतीत करें तो सह सर्वश्रेष्ट गिफ्ट होगा उनके लिए।वित्त निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने कहा कि माॅ के ऊपर अति सुन्दर प्रस्तुति देकर भाबुक नाटक दर्शको को मौह लिया। उनकी आॅखें खुशी से भर आयी। बच्चों कों अत्यन्त संस्कारी आत्मविश्वासी बनाने के लिए माॅ-पिता व टीचर की जिम्मदारी होती है। उन्होने मयंक भटनागर व रूपाली भटनागर की बहुत प्रशंसा की। इस मौके पर नीतू, गौरी, गुजंन, राखी, शीनू, कमलेश सचदेवा, कल्पना राजौरिया, निशा खुराना, अलका राखी यादव आदि उपस्थित थी।