Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामग्री उपलब्ध करायें जाने हेतु इच्छुक फर्मो के सदस्य हो उपस्थित

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामग्री उपलब्ध करायें जाने हेतु इच्छुक फर्मो के सदस्य हो उपस्थित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत वैवाहिक जोडों हेतु कपडे, बिछिया, चांदी के पायल तथा 7 बर्तन का क्रय किया जाना है। जिसमें आपूर्तिकर्ता प्रायः स्वर्णकार एवं बर्तन/वस्त्र विक्रेता अलग अलग फर्मे (यथावश्यकता एकल फर्म) होंगे। प्रति जोडा रू0 10,000/- की सीमा उपरिवर्णित सामग्री हेतु निर्धारित है। जनपद में जोडों की संख्या 313 अनुमानित है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उक्त हेतु प्रतिस्पर्धात्मक दरे प्राप्त करने हेतु मुंख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 26 जून 2019 को समय पूर्वान्ह 10 बजे कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात के कक्ष में आहूत की जायेगी। समस्त इच्छुक फर्माे को सूचित किया जाता है कि वह अपनी सामग्री का नमूना सहित उक्त प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते है।
सामग्री चयन एवं मूल्य निर्धारण प्रक्रिया समस्त उपस्थित व्यवसायियों के समक्ष ही सम्पन्न करायी जायेगी। फर्म का निर्धारण होने के उपरान्त उनसे सहमति पत्र प्राप्त किया जायेगा।