Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वार्ड 21 में अवैध कब्जा हटाये बिना ही हो रहा है नाली निर्माण

वार्ड 21 में अवैध कब्जा हटाये बिना ही हो रहा है नाली निर्माण

मानक के अनुरूप भी नहीं बन रही है नाली जिससे जल भराव की होगी गम्भीर समस्या
कानपुुर, जन सामना संवाददाता। शहर के वार्ड 21 खांड़ेपुर, योगेन्द्रविहार क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाये बिना ही ऩगर निगम की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही तय मानक के अनुरुप भी नाली नहीं बन रही है। जिससे भविष्य में लोगों को जल भराव की गम्भीर समस्या का सामना करना पड़ेगा।
वार्ड 21 निवासी स्वतन्त्र पत्रकार डॉ. दीपकुमार शुकल ने हमारे संवाददाता को बताया कि उनके घर के सामने नगर निगम द्वारा जो नाली बनायी जा रही है वह जहां एक ओर मानक के अनुरूप प्रतीत नहीं हो रही है। वहीं दूसरी ओर मार्ग के अवैध कब्जे हटाये बिना ही मनमाने ढंग से निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे भविष्य में जल भराव की समस्या होना स्वाभाविक है। जबरि शहर की मेयर प्रमिला पाण्डेय ने एक मासिक पत्रिका को दिये साक्षात्कार में मार्ग के अवैध कब्जे हटवाने की बात विशेष रूप से की थी। क्षेत्रीय पार्षद मधू मिश्रा(निर्दलीय) इस बात से अवगत होने के बाद भी इसका संज्ञान नहीं ले रही हैं। डॉ. शुक्ल ने बताया कि मेरे मकान के उत्तर और पश्चिम में 25-25 फुट का रास्ता है। जो कि हमारे मकान की रजिस्ट्री में अंकित है। परन्तु सामने रहने वाले झगड़ालू किस्म के शाहू परिवार ने 5 फुट के करीब चबूतरा बना रखा है। उससे कुछ दूर पर रिटायर्ड फौजी ने भी ऐसे ही कब्जा कर रखा है। मुझे विश्वास था कि नाली बनते समय सही नाप करके इनके कब्जे हटा दिये जायेंगे। परन्तु ऐसा नहीं हुआ और इन लोगों के कब्जे हटाये बिना ही पहले सड़क बनी और अब नाली बन रही है। ऐसे ही कारणों से शहर में मार्ग अतिक्रमण एक गम्भीर समस्या बना हुआ है। उच्च अधिकारियों से अनेक बार इसकी लिखित शिकायत की गई परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।