Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बकरी बचाने में बाइक सवार पति-पत्नी घायल

बकरी बचाने में बाइक सवार पति-पत्नी घायल

पीआरबी पिकेट की तत्परता से बची युवक की जान
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। हाईवे मार्ग क्रास कर रही बकरियों को बचाने में अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसल गई, दुर्घटना में बाइक सवार पति पत्नी को चोटे आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम अरुण 35 वर्ष पुत्र अजय निवासी रतनपुर पनकी कानपुर अपनी पत्नी रेखा 30 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल द्वारा कुरारा से वापस घर लौट रहा था। बीरपुर गांव के सामने सड़क पार कर रही बकरियों को बचाने में अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में अरुण को गंभीर चोटें आई है। कुष्मांडा तिराहे पर मौजूद पीआरबी 446 के हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल महेंद्र प्रताप सिंह भदोरिया चालक संदीप मिश्रा ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अरुण की हालत चिंताजनक होने पर उसे इलाज के लिए हैलट कानपुर भेजा गया है।