Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसबीआई ने पूर्व विधायक को किया डिफाल्टर घोषित

एसबीआई ने पूर्व विधायक को किया डिफाल्टर घोषित

प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। शहर उत्तरी के वर्तमान बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के पिता अशोक बाजपेई भी पूर्व में विधायक रह चुके हैं पूर्व विधायक अशोक बाजपेई को उधार लिए धन की वापसी ना कर पाने के कारण देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने डिफाल्टर घोषित कर दिया है। अशोक ने एसबीआई से क्रेडिट कार्ड और अपनी कंपनी के नाम करोड़ों रुपए उधार लिया और वापस नहीं किया इसी बात की नोटिस अशोक बाजपेई को जारी की गई है।आपको बता दें कि इसके पहले पंजाब नेशनल बैंक ने भी बाजपेई के निवास पर 2017 में प्रदर्शन किया था।अशोक बाजपेई ने पारे हॉट गैस लिमिटेड के नाम पर वर्ष 2006-07 में ₹65 करोड़ बैंक से कर्ज लिया था। कर्ज वापस नहीं होने पर बैंक बंधक संपत्ति नीलाम करने की तैयारी कर रहा है मालूम हो कि अशोक बाजपेई एक नामचीन राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं बाजपेई इंदिरा गांधी की बेहद करीबी रही पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र कुमारी बाजपेई के पुत्र है।