Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे कर्मचारी की गोली मार के हत्या

रेलवे कर्मचारी की गोली मार के हत्या

प्रयागराज, जन सामना संवाददाता। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुरम चौराहे समीप सूबेदारगंज रेलवे कॉलोनी के अंदर रेलवे कर्मचारी प्रकाश उम्र 59 की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या। मृतक प्रकाश की 3 बेटी व एक बेटा है। आज सुबह 7ः00 बजे मृतक प्रकाश घर के बाहर बैठा हुआ था कि तभी अज्ञात बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गये। मौके पर ही प्रकाश की मौत हो गई। मृतक प्रकाश की 30 वर्षीय बेटी मनीषा, 28 वर्षीय बेटी बबीता, 20 वर्षीय बेटी कविता उर्फ मोना और 22 साल का बेटा राहुल है। मृतक प्रकाश की पहली पत्नी का देहांत 2006 में हो गया था। उसके बाद मृतक प्रकाश ने दूसरी शादी की थी। घर वालों ने किसी पर हत्या की आशंका नहीं जताई है। पुलिस ने घरवालों की तरफ से तहरीर लेकर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।