Wednesday, April 2, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आवास विकास कालोनी में नारकीय जीवन जीने को मजबूर वासिंदे

आवास विकास कालोनी में नारकीय जीवन जीने को मजबूर वासिंदे

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के आवास विकास कालोनी में लोगों को भीषण गर्मी में भी घरो के सामने जलभराव से जूझना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया है।
नगर के आवास विकास कालोनी 2बी के लोगों का कहना है कि उपेक्षा के चलते लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। आवास विकास कालोनी मोती वाली फैक्ट्री के पास जलभराव होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। गन्दे पानी के जलभराव की समस्या विकराल हो चुकी है। गन्दे पानी भरा होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप फैला है। कई वार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस मौके पर अनीस राजपूत, पप्पू, राहुल, मुकेश कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद थे।