Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छेड़छाड़ के विरोध पर पारिवारिक जनों से मार पीट

छेड़छाड़ के विरोध पर पारिवारिक जनों से मार पीट

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। आये दिन किशोरी से छेड़छाड़ करने का विरोध करना परिजनों को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने घर पर चढ़ कर मार पीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से नामजद लिखित शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हथेही निवासी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस के पप्पू तिवारी का पुत्र तन्नू कथित तौर पर आये दिन उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। जिसकी शिकायत आरोपी तन्नू के पिता व बाबा से की गयी थी। जिस पर उक्त तन्नू के पारिवारिक जन नीरज, पंकज, जलज, तन्नू व पप्पू तिवारी पीड़ित के दरवाजे चढ़ आये। पीड़ित का आरोप है कि उक्त कथित दबंग पीड़ित के घर में घुस आए और उसकी पत्नी व पुत्री को मारा पीटा। शिकायतकर्ता के अनुसार गाँव वालों ने आकर पीड़ितों को बचाया। मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की गयी है। पुलिस पीड़ितों का डाक्टरी परीक्षण करा मामले की जांच कर रही है।