Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तुलसी जयन्ती पर सम्मानित किये गए रामलीला के वरिष्ठ कलाकार

तुलसी जयन्ती पर सम्मानित किये गए रामलीला के वरिष्ठ कलाकार

कानपुर नगरः डाॅ0 दीप कुमार शुक्ल। श्री कामदगिरि रामलीला कलाकार संस्थान के तत्वावधान में नौबस्ता स्थित एक गेस्ट हाउस में तुलसी जयन्ती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रामलीला के 11 वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया गया। वहीं सम्मान समारोह में 2 समाजसेवी भी सम्मानित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण व विधिवत् पूजा अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात रामायण वन्दना व भजनों की प्रस्तुति विनय तथा ख्याति प्राप्त ध्रुपद गायक विनोद कुमार द्विवेदी के द्वारा हुई। समारोह में उपस्थित जगदीश बाजपेई, देवेन्द्र त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी व उमेश शुक्ल ने तुलसीदास जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। तबला वादन सुशील कुमार द्विवेदी व केशव त्रिवेदी ने किया जबकि नाल की संगति दीन दयाल तिवारी ने दी। कार्यक्रम का संचालन धनेश शुक्ल ने किया।

ये रामलीला कलाकार किये गये सम्मानितः विश्वामित्र अभिनेता सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, जनक अभिनेता डाॅ0 एस एस दीक्षित व विनोद कुमार पाण्डेय, परशुराम अभिनेता राधा कृष्ण अवस्थी, जय प्रकाश अवस्थी व रविन्द्र प्रताप त्रिपाठी, रावण अभिनेता राम विलास त्रिवेदी, वाणासुर अभिनेता राम कुमार शुक्ल, व्यास की भूमिका अदा करने वाले अशोक व्यास व नारायण प्रसाद मिश्र एवं रामलीला के वरिष्ठ विद्वान उमेश शुक्ल।
ये समाजसेवी किये गये सम्मानितः महेन्द्र कुमार अवस्थी व अकबरपुर रामलीला समिति के अध्यक्ष विपिन चन्द्र दीक्षित।
इस मौके पर मौजूद रहेः राकेया त्रिपाठी, रविकान्त त्रिपाठी, राम जी पाण्डेय, विजय शंकर द्विवेदी, केके चतुर्वेदी, विजय कुमार निगम आदि।