Wednesday, May 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » करंट लगने से मासूूम सहित दो लोगों की मौत, किशोर अचेत

करंट लगने से मासूूम सहित दो लोगों की मौत, किशोर अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसगांज में करंट लगने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी। वहीं दूसरी घटना में एक युवक करंट से अचेत हो गया। जसराना में भी करंट लगने से युवक की मौत हो गयी।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के अध्यापक नगर में शनिवार की सांय टैम्पों चालक पप्पू की पत्नी अपने तीन बच्चो के साथ घर पर कार्य रह रही थी। उसी दौरान घर में रखे कूलर में करंट आने से उसका मासूम बेटा अमन की करंट लगने से मौत हो गयी। बालक की मौत की जानकारी काफी देर बाद माॅ को हो सकी। जिसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहाॅ चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी घटना में लाइनपार क्षेत्र के गांव दतौजी निवासी 15 वर्षीय हेमन्त पुत्र वासूदेव को भी घर पर करंट लगने से वह भी अचेत हो गया। जिसको भी उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहाॅ उसका उपचार किया गया। थाना जसराना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 26 वर्षीय राजू पुत्र रनवीरसिंह अपने घर पर परिजनों के साथ रात्रि में सो रहा था। अर्धरात्रि के बाद अचानक पंखा रूक गया। जिसके कारण उसकी आॅखे खुल गयी, राजू पंखा चालू करने के लिए तार लगाने लगा। उसी दौरान जोरदार करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।