Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। मांह का दूसरा संपूर्ण समाधान दिवस स्थानीय तहसील सभागार में मंडलायुक्त कानपुर जोन सुभाष चंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस की उन्नीस राजस्व अट्ठारह विकास 16 विद्युत 4 नगरपालिका खंड शिक्षा अधिकारी आपूर्ति विभाग की एक एक शिकायत प्राप्त हुई, कुल 61 शिकायतों में 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडे तहसीलदार विजय यादव नायब तहसीलदार हरिशचंद सोनी पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह कोतवाल रणविजय सिंह ने भी शिकायतें सुनी। समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान शासन महिलाओं की सुरक्षा सहायता छेड़खानी रोकने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले का स्थान जेल है। अधिकारी अपने क्षेत्र में सफाई पेयजल व्यवस्था आदि दुरुस्त रखें। कभी भी मुख्यमंत्री या उच्चाधिकारी का भ्रमण हो सकता है। सभी अधिकारी 9: 30 से 11:30 तक केवल जनता की शिकायतें सुनेंगे और कार्यवाही करेंगे थाना दिवस की शिकायतों का निस्तारण उसी दिन होना चाहिए और उप जिलाधिकारी कार्यक्षेत्र में रात्रिविश्राम करेगें। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि कुत्ते काटने के अलावा बुखार व बाढ़ जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शासन स्तर से दवाओं का इंतजाम करें।