Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कम्प्यूटर क्रांती के जनक थे-हरीशंकर तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कम्प्यूटर क्रांती के जनक थे-हरीशंकर तिवारी

कांग्रेसियों ने मनाई भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कार्यालय पर मनाई गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजली अर्पित की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी कम्प्यूटर क्रांती के जनक थे। 18 वर्ष के युवाओं को वोट देेने का अधिकार राजीव गांधी ने दिया। पंचायती राज भी उनकी ही देने है। सभी कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंदाजली अर्पित की। इस दौरान पीके पाराशर, नुरूल हुदा लाला राईन गांधी, योगेश दिवाकर, मधु यादव, आमिर अली, राधेश्याम बघेल, राजेश दिवाकर, इमरान कुरैशी, दीपक शर्मा, प्रशांत तिवारी, हरीश कुमार सविता, बाबूरात निशांक आदि मौजूद रहे। वहीं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग एवं युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष चांद कुरैशी के नेतृत्व में सरोजनी नायडू स्कूल में बच्चो को पाठन सामग्री वितरित की गई। इसके बाद एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रकाश निधि गर्ग एवं साजिद वेग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न संचार क्रांति के जनक थे। स्व. राजीव गांधी ने देश को नये आयाम दिये तथा देश को बुलंदियों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में चांद कुरैशी एवं आजम इरफान व वकार अहमद ने कहा कि स्व. राजीव गांध ने देश को नये युग की तरफ ले गये और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दौरान चमन राठौर, सनी शर्मा, मजहर बेग, अनस खान, हदयराम, सोनू पोरवाल, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।