Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने किसान दिवस में कृषकों की आय दोगुना बढ़ाने हेतु दी जानकारी

डीएम ने किसान दिवस में कृषकों की आय दोगुना बढ़ाने हेतु दी जानकारी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के आडिटोरियम हाल में जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गयीं तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए पेंशन योजना के अन्तर्गत किसानांे को कार्ड भेंट किये तथा कहा कि अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ ले।
किसान दिवस में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कृषक देश का भविष्य होता है, जब तक हम किसान का स्तर नहीं सुधार पाएगे तब तक हम देश का विकास नहीं कर सकते, किसानों की समृद्धि से ही देश की समृद्धि सम्भव है। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। कृषि अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है, प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं। किसान दिवस में मृदा के स्वास्थ्य के बरे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मृदा के स्वास्थ्य को कैसे बचाया जाये, फसलों का चयन कैसे किया जाये तथा मृदा में क्या-क्या मिलाया जाये जिससे कि फसल अच्छी पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसान रूचि लेकर आगे बढ़े भाग्य के सहारे न रहे क्योकि मेहनत से ही भाग्य बदलता है। उत्पादन के साथ ही किसानों को उसकी फसल की मार्केंटिंग की राह दिखाने पर भी पहल करें साथ ही फसल का बीमा भी कराये ताकि आपदा के समय राहत मिल सके किसी भी कार्य करने में समय प्रबन्धन का विशेष ध्यान रखें। हमारे देश व प्रदेश का पारम्परिक खेती पर अधिक निर्भरता है जबकि अब व्यावसायिक खेती जैसे मसालों, फलों-फूलों आदि कृषि विविधकरण की खेती को भी कृषकों द्वारा अपनाया जाना चाहिए जिससे कि कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने कहा कि प्रगतिशील किसान रूचि लेकर आगे बढ़े भाग्य के सहारे न रहे क्योकि मेहनत से ही भाग्य बदलता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों 2022 में दोगुनी आय करने का लक्ष्य है। यह तभी संभव होगा जब किसान भी अपने मन मस्ष्तिक में कृषि के प्रति पूरी लगन से कृषि करें।
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने भी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, किसान फसल बीमा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं से संबंधित उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी ने किसान औद्योनीकरण की भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उद्यान, सिचाई, रेशम, बिजली आदि विभागों के अधिकारियों ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी।
कृषि विशेषज्ञों सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान बडी संख्या में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये। इस मौके पर बैंक अग्रहणी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय आदि अधिकारी व कृषक उपस्थित रहे।