Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल द्वारा टीवी अस्पताल में हुई दुष्कर्म की घटना के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

व्यापार मंडल द्वारा टीवी अस्पताल में हुई दुष्कर्म की घटना के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विगत दिवस क्षय रोग अस्पताल में हुई दुष्कर्म की घटना के खिलाफ जनपद के आला अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा है कि इससे ज्यादा मानवता को शर्मसार करने वाली घटना नहीं हो सकती है। सरकारी अस्पताल में इलाज करने आई पीड़िता से जिस प्रकार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है उससे पूरे सरकारी सिस्टम पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी कार्यालयों में महिलाओं की सुरक्षा के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगता है। उन्होंने कहा कि इस घटना से जनपद में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति की पोल खुल गई है। दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी मात्र से समस्या का समाधान नहीं होगा, अपितु ऐसी घटना कि पुनरावृति न हो यह भी सुनिश्चित करना चाहिए। इसके खिलाफ जब तक मुख्यमंत्री स्तर से सख्त कार्यवाही नहीं होगी तब तक आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के दिमाग में भय व्याप्त नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग के सभी आला अधिकारी समेत जनपद के आला अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
मांग करने वालों में प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल, नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुरारी लाल वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, युवा जिला महामंत्री ललतेश गुप्ता, प्रदीप सारस्वत, विनोद मित्तल, सुभाष गर्ग, बलवीर वर्मा, पीयूष गुडिहा,संदीप सेकसरिया, मुकेश बंसल आदि हैं।