Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सभा जीत सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आप कार्यकर्ताओं में हर्ष

सभा जीत सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आप कार्यकर्ताओं में हर्ष

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल द्वारा नवनिर्वाचित उ0 प्र0 प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व उ0प्र0 प्रदेश सचिव दिनेश पटेल को बुधवार को बुके देकर कार्यभार ग्रहण कराया गया और भविष्य में उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने से आप की घाटमपुर इकाई में अत्यंत हर्ष का माहौल है। घाटमपुर विधानसभा प्रभारी चौधरी बलवंत सचान, नगर अध्यक्ष अंसार अहमद, सचिव डॉ बलराम पाल, सुनील सचान, आसिफ, अरमान आदि कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के इस कदम पर खुशी जाहिर की है। आप विधानसभा प्रभारी बलवंत सचान ने कहा कि हमारे आदर्श राज्य सभा सांसद संजय सिंह के प्रदेश प्रभारी होने के साथ साथ नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने से पार्टी की ताकत दोगुनी हो जायेगी। वही पार्टी के घाटमपुर नगर अध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि शीघ्र ही नगर में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम लिया जाएगा।