Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रथम नगर आगमन पर कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह भव्य स्वागत

प्रथम नगर आगमन पर कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह भव्य स्वागत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कमल रानी वरुण को प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा का कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम घाटमपुर नगर आगमन पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत कर बधाई दी गई। समाचार पत्र विक्रेता संघ घाटमपुर के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री को प्रतीक चिन्ह और माल्यार्पण कर स्वागत किया ।स्वागत में मुख्य रूप से समाचार पत्र विक्रेता संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष टिंकू बाजपेई संयुक्त मन्त्री सतीश बाजपेई रमेश यादव जय नारायण दीक्षित बृजेश अवस्थी राजू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कस्बे के मूसानगर रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में घाटमपुर व्यापार मंडल द्वारा 11 किलो का माला डालकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह परमार द्वारा हाईवे रोड चौड़ीकरण में नियमों की अनदेखी किए जाने और मानक के विपरीत ध्वस्ती करण किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए।इस पर रोक लगाए जाने बाईपास और हाईवे चौड़ीकरण में कम से कम भूमि लिए जाने से संबंधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को सौंपा गया। इस मौके पर देवी चरण सचान, वीर सिंह सचान, आनंद स्वरूप गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेश चंद गुप्ता, संजीव सचान, गोविंद स्वरूप ओमर, हरीकृष्ण ओमर आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।