Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व शांति मानव सेवा समिति ने सामाजिक समस्याओं पर की चर्चा

विश्व शांति मानव सेवा समिति ने सामाजिक समस्याओं पर की चर्चा

आगरा, जन सामना ब्यूरो। विश्व शांति मानव सेवा समिति आगरा के तत्वावधान में एक सामूहिक चर्चा आयोजित की गई। जिसका विषय था वर्तमान में चल रही सामाजिक समस्याएं जैसे महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, अशिक्षा और भिखारियों की बढ़ती संख्या, इसके साथ ही समाज में व्याप्त अन्य जनसमस्याओं के समाधान पर भी प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर लाइव भी किया गया।
कार्यक्रम में आये समस्त महानुभावों ने अपने-अपने विचार रखे व महिला सुरक्षा, रोजगार, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए मुहिम चलाने का फैसला किया गया। कार्यक्रम प्रधान कार्यालय विश्व शांति मानव सेवा समिति पर किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ नेकराम वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं वक्ता रहे सुखदेव वर्मा पीसीएस, डॉ शशिपाल वर्मा, राजेश कुमार, संदीप कुमार, वीरेंद्र चौधरी, अमित कुमार, उषा बघेल, विमल लोधी, राकेश कुमार, मोहर सिंह, जय किशन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।