Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजीव गांधी प्रतियोगिता में 3 हजार बच्चों ने लिया भाग

राजीव गांधी प्रतियोगिता में 3 हजार बच्चों ने लिया भाग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 3 हजार बच्चों ने भाग लिया। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज सीनियर विंग, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज जूनियर विंग, रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज पर सकुशल बड़े शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज पर प्रतियोगिता के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष कणेश मोहन दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ रॉबर्ट वर्गीज एवं कोऑर्डिनेटर मोहन सिंह थे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत सुभाष चंद शर्मा थे। विशिष्ट अतिथियों को भी दुपट्टा उड़ा कर और राजीव जी का छवि चित्र भेंट कर सम्मानित किया। संचालन शहर कांग्रेस एवं बृज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत पर कुमारी मानसी ने नृत्य किया। देशभक्ति के गीत आशिर नरूला एवं प्राची दीक्षित ने देशभक्ति के गीत गाए।
चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने राजीव गांधी जी की उपलब्धियों और देश के लिए किए गए उनके कार्यो का बखान किया। प्राचार्य डॉ रॉबर्ट वर्गीज का पगड़ी व चांदी का मुकुट पहनाकर व शॉल उड़ाकर राजीव गांधी जी का छवि चित्र प्रतीक चिन्ह के रूप में देकर सम्मान किया। कोऑर्डिनेटर मोहन सिंह को भी पगड़ी बांधकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
चिन्ना, कुश उपाध्याय, बीजू एवं सुभाष को भी राजीव जी का छवि क्षेत्र एवं दुपट्टा उड़ा कर सम्मानित किया। राजीव जी के जीवन के दर्शन पर वीडियो का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में अवधेश बक्शी, अजीत गोस्वामी, बीना गुप्ता एड, हरिशंकर वर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, डॉ मुकेश चंद्रा, गिर्राज सिंह गहलोत, शशांक पचैरी, अजय कुमार, आदित्य शर्मा, मधुर मनोहर शर्मा, विनोद शर्मा शशि गुरु, पं. ऋषि कुमार कौशिक, डॉ. छवि विक्रमादित्य, सुरेश चंद शर्मा, जय शंकर पाराशर, राम कुमार सारस्वत, प्रभा शंकर शर्मा, श्रीराम यादव, विष्णु कुमार, गजेंद्र कुमार, निखिल वर्ती पाठक, अनुज संत, संजीव आंधीवाल, अशोक कुमार गुप्त, नारायण प्रसाद पिप्पल, पन्नालाल, डॉ. रमन गुप्ता आदि मौजूद थे।