Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली गौरी पुत्र श्रीगणेश की स्थापना शोभायात्रा

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली गौरी पुत्र श्रीगणेश की स्थापना शोभायात्रा

शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विध्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की घर-घर में वैद्वित मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से स्थापना की गई। इससे पूर्व भगवान गणेश की जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैण्डबाजों की भक्तिमय धुन पर महिलाऐं और युवतियां थिरक रही थी। वहीं शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
सुहागनगरी में सोहन मार्केट मित्र मण्डल द्वारा ग्यारहवें श्री गणेश महोत्सव की भव्य शोभायात्रा व श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ की कलश यात्रा का शुभारम्भ महापौर नूतन राठौर के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। वहीं भगवान गणेश की आरती जीके शर्मा (अशोका शाॅपिंग माल) के द्वारा की गई। शोभायात्रा गणेश प्रिन्टर्स, दुर्गा नगर से प्रारम्भ होकर बड़े हुनमान मन्दिर, रामलीला चैराहा, हनुमान रोड, दुली मौहल्ला चैराहा, पुराना डाकखाना चैराहा कोटला रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल सोहन मार्केट पर सम्पन्न हुई। गणेश शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत संजीव डिब्बी वालो ंने पुष्प वर्षा कर किया। कथाव्यास आचार्य पदमचन्द्र उपाध्याय के द्वारा कलश एवं भागवत पूजन कराया गया। गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना अलीगढ़ से आये आचार्य रवि शास्त्री एवं वृन्दावन से आये पं. विशाल शास्त्री द्वारा पूर्ण मन्त्रोच्चार व विधि विधान द्वारा करायी गयी। सायं आरती के पश्चात् गणेश भगवान का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव पर विशाल मोदक का भोग लगाया गया तथा भगवान गणेश जी को पालने में झुलाकर जन्मोत्सव मनाया गया। पंडाल को आकर्षक रूप से गुब्बारों से सजाया गया तथा बच्चों को उपहार बाँटा गया। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के परीक्षित विद्याशरन गुप्ता, पुष्पादेवी गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, प्रिया गुप्ता, प्रेमकुमार अग्रवाल, प्रमोद चतुर्वेदी, अशोक कुमार वर्मा, प्रकाशनिधि गर्ग, अश्वनी चतुर्वेदी, योगेश पाण्डे, कृष्णमुरारीलाल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, धर्मेन्द्र गौतम, नवीन अग्रवाल, संदीप गुप्ता, कपिल अग्रवाल, मंदीप गुप्ता, आलोक अग्रवाल, विकास लहरी, अमित चतुर्वेदी, गोपाल अग्रवाल, अखिल गुप्ता, संजय शर्मा, अमन गुप्ता, उज्जवल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे। वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश नगर में गणेश की स्थापना शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ डा. बीसी तिवारी के निवास स्थान से निकाली गई। जो कि गणेश नगर में भ्रमण करते हुए गणेश नगर स्थित शिव मंदिर पर पहुंची। वही मार्ग में जगह-जगह लोगों ने गणेश शोभायात्रा आरती उतारकर एवं भोग लगाया। वहीं गणेश भगवान की शिव मंदिर में पं. आनंद शास्त्री के द्वारा स्थापना की गई। शोभायात्रा में डा. बीसी तिवारी, अशोक मित्तल इर्करी, राजू, आदीप तिवारी, मनोरमा तिवारी, टिंनू राजा, राजकुमार अग्रवाल, महेश गर्ग, संदीप तिवारी, ऋतु तिवारी, राखी तिवारी, दिशा, ध्रवी, रूद्र तिवारी, नव्या तिवारी, शिवांग तिवारी, डा. आरसी चैधरी, विश्नूकांत चैधरी, धर्मेन्द्र गुप्ता, प्रतीक, अभिलाषा, स्पर्श, अनिल पारौलिया, देवांश पारौलिया, हरीओम गुप्ता, विवके, वीनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं विभव नगर गणेश महोत्सव सेवा समिति के द्वारा भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकली। वहीं भगवान गणेश की शोभायात्रा में महिलाऐं भजनों पर थिरक रही थी। शोभायात्रा में हरवंश शर्मा, संतोष अग्रवाल, अवनीश तैनगुरिया उर्फ गम्मा, होरी लाल बघेल, योगेश शर्मा योगी, राम नरेश कटारा, अनिल शर्मा, विनोद अरोरा, आशीष वीनस ओटो आदि मौजूद रहे। वहीं गांधी नगर गणेश महोत्सव सेवा समिति के द्वारा विध्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। वही दक्षिण क्षेत्र के पैमेश्वर गेट राजपूता गली नम्बर दो गौतम राना बौहरे की देखरेख में स्थापित गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। शोभायात्रा माता मन्दिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्ग होती हुए गणेश पाण्डल पहुंची। जहाॅ क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता चटनी ने श्री फल बूदी के लड्डू से भगवान गणेश का भाग लगाते हुए आरती की। इस मौके पर रूमा चित्तोडी, उदयभानसिंह, गुन्जन तुषार, सीमा गुप्ता बलदेव राना आकाश, सोनू, परमान्द, मुन्नीदेवी, गीता, रामू, किशन कुमार, रामबाबू आदि लोग थे।
नगर निगम ने बनाई रंगोली
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जहाॅ गणेश भगवान की स्थापना की गई वहाॅ रगोली बनाई गई। वहीं साफ-सफाई एवं चूना डाला गया। वहीं शहर के प्रसिद्व मंदिरों और चैराहे पर रंगोली सजाई गई। वहीं नगर आयुक्त विजय कुमार एवं महापौर नूतन राठौर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहे।