Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को गम्भीरता से ले सम्बन्धित अधिकारीगण- सदस्या

महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को गम्भीरता से ले सम्बन्धित अधिकारीगण- सदस्या

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। समस्याओं से पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए सम्बन्धित अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वे महिलाओं/बालिकाओं छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्यवायी कर उन्हे न्याय शुलभ करायें ताकि समस्याओं से ग्रसित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में कायम रहे।
उक्त विचार सर्किट हाउस में प्रदेश की राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम कपूर ने महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं/शिकायतों से रूबरू हुई। जनसुनवाई के दौरान चांदनी बानो पत्नी अकबरपुर वार्ड नम्बर 04 अम्बेडकर नगर झींझक, उक्त पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए सदस्या से बताया कि मेरे ससुराल वाले परेशान करते है। जिस पर महिला आयोग की सदस्या ने महिला थाना इन्चार्ज को निर्देश दिये कि प्रकरण का जांच कर कार्यवाही करे।
इसी क्रम में पीड़ित महिला नीलिमा कटियार पत्नी अजय कटियार निवासी ग्राम मुंगीसापुर थाना डेरापुर ने बताया कि अग्रेजी शराब ठेका हमारे घर के पास है जिस पर आय दिन शराब पीने वाले गाली गलौज करते है, जिस पर महिला आयोग की सदस्या ने सीओ को निर्देश दिये है कि प्रकरण को गंभीरता के साथ जांच कर कार्यवाही करे। इसी प्रकार कल्पना सिंह पुत्री सुरेश सिंह ग्राम डीघ थाना भोगनीपुर, अम्बिका देवी पत्नी शिशु कुमार ग्राम सिकन्दरपुर गजनेर, विनीता देवी पत्नी विनोद यादव निवासी ग्राम बंगला मसोथा थाना अकबरपुर, पूनम देवी पत्नी अश्वनी कुमार ग्राम विक्रम सिंह मुडेरा थाना रूरा, अनूपी देवी पत्नी रामकेश ग्राम रखवरिया ज्ञानी पट्टी थाना बेला औरेया, सोनी सिंह पत्नी विमलेश कुमार ग्राम कुन्दनपुर थाना अकबरपुर, रोशनी पत्नी नफीस निवासी अकबरपुर आदि ने घरेलू हिंसा के बारे में बताया जिस पर महिला आयोग की सदस्या ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रकरण को गंभीरता से निस्तारण कराये। जनसुनवाई के दौरान 37 प्रकरण प्राप्त हुए जिसपर सदस्या ने 17 प्रकरणों का समझौता करा दिया तथा 20 प्रकरणों को शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिये है।
सदस्या जोर देते हुए कहा कि महिलाएं एवं बालिकाएं हर घर की लक्ष्मी है इसलिए हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि बिना भेद-भाव के हर बहन बेटी को समाजिक सुरक्षा प्रत्येक दशा में मुहैया कराने के साथ ही उनका सुरक्षा कवच भी बने ताकि सभी बहन बेटिया बने ताकि कोई भी बहन बेटी का मान सम्मान धूमिल न होने पावे। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा हेतु 1090, 181 का संचालन कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी बहन बेटी के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बेझिझक इन टोल फ्री नम्बर का उपयोग कर सम्बन्धित व्यक्ति को जेल भिजवा सकती है। यदि उनको समय से न्याय नही मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग समस्या से पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को न्याय मिलेगा।
उक्त अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर, महिला थाना प्रभारी रीना सिंह, 181 महिला हेल्पलाइन से सदस्य सरिता तोमर, प्रवीणा त्रिपाठी व प्रीति भदौरिया, देवेन्द्र सिंह तोमर, अर्पित आदि उपस्थित रहे।