Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आवास विकास कालोनी सुहाग नगर में छत गिरने से गृहस्वामी दबकर घायल

आवास विकास कालोनी सुहाग नगर में छत गिरने से गृहस्वामी दबकर घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र सुहाग नगर में पुराने आवास विकास क्वाटर की छत गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र सुहाग नगर सेक्टर 2/1181 निवासी 50 वर्षीय लटूरी सिंह पुत्र हरीशंकर आज दोपहर अपने पुराने आवास विकास कालौनी के क्वाटर में सो रहे थे। दोपहर बाद अचानक क्वाटर की छत भर भरा कर नीचे गिर गयी। जिसके मलवे में उक्त व्यक्ति दब गया। क्वाटर की छत गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। जिन्होने व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला, परिजनों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकालते हुए आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।