Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत दर बढ़ने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

विद्युत दर बढ़ने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने गुरुवार को विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी का विरोध किया। कोटला चुंगी चौराहे पर कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी के दौरान पुतला दहन किया।
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय महासचिव सतीशचंद अग्रवाल, महासचिव अजय कुमार शर्मा एवं शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नूरूल हुदा लाला राइन ने नेतृत्व किया। प्रांतीय महासचिव ने कहा कि जनता दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई के कारण परेशान है। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करके सरकार ने अभी से लोगों की दीपावली फीकी कर दी है। शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ने कहा कि बिजली की बढ़ोत्तरी से सबसे अधिक मार गरीब, किसान एवं मध्यम वर्ग पर पड़ेगी। बढ़ती महंगाई के कारण लोग दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त नहीं कर पा रहे। अगर बढ़ी हुई दर वापस नहीं ली तो कांग्रेसी आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। इस दौरान राजू शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र वशिष्ठ, अनिल, राजेंद्र जाटव, ब्रजेश शुक्ल, इमरान कुरैशी, मौहम्मद शोएब, सोनू यादव और मोनू यादव मौजूद थे।