Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो दुर्घटनाओं में दो वृद्ध घायल दोनों गम्भीर

दो दुर्घटनाओं में दो वृद्ध घायल दोनों गम्भीर

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीती देर शाम घाटमपुर से साइकिल द्वारा बेंदा गांव लौट रहे बुद्धू प्रसाद के पुत्र रमेश चंद्र 59 वर्ष के घाटमपुर से मूसानगर जा रही अनियंत्रित मैजिक ने बेंदा गांव के सामने टक्कर मार दी दुर्घटना में रमेश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना करके भाग रहे मैजिक ड्राइवर दीपक 30 पुत्र बांके निवासी ग्राम फत्तेपुर मूसानगर की मैजिक बेंदा पुल पर ट्रक से टकरा गई। मैजिक ड्राइवर दीपक ने ग्रामीणों को आता देख भागने की कोशिश की और खंती में गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटमपुर में भर्ती करवाया प्राथमिक उपचार के बाद रमेश की हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। दूसरी घटना शुक्रवार अपराहन कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित चंदन पुर मोड़ में घटी। कुछ दिनों से मानसिक विक्षिप्त के रूप में भटक रहे वृद्ध के सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी वृद्ध को तड़पता देख राहगीरों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी और एंबुलेंस द्वारा उसे इलाज के लिए घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर घायल को हैलट कानपुर भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई थी। वृद्ध अपना नाम पता भी नहीं बता पा रहा है।