Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसडीएम सदर के पिता का आकस्मिक निधन

एसडीएम सदर के पिता का आकस्मिक निधन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कानपुर देहात अकबरपुर सदर उप जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह के पिता हीरा साहब सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। इस पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित माती मुख्यालय स्टापजनों ने शोक संवेदनायें प्रकट की।
जानकारी के मुताबिक उप जिलाधिकारी सदर आनन्द कुमार सिंह के पिता हीरा साहब सिंह उम्र लगभग 74 वर्ष की किडनी में काफी समय से समस्या चल रही थी जिसका इलाज चल रहा था। शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड गई जिसके चलते त्वरित उपचार हेतु उन्हें नबीपुर के गौरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। निधन की जानकारी जैसे ही माती मुख्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिली तो मुख्यालय में शोक की लहर दौड गयी। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव सुल्तानपुर जनपद ले जाया गया।