Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधान पति हत्याकांड कार्यवाही को लेकर रोड जाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा

प्रधान पति हत्याकांड कार्यवाही को लेकर रोड जाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। 13 सितंबर की रात ग्राम रामसारी प्रधान के पति व अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह भदोरिया हत्याकांड में शूटर की गिरफ्तारी के बाद मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्य चौराहा जाम करने व धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह की तरफ से राम सिंह कमल किशोर उपेंद्र सिंह चंद्रभान सिंह सौरभ सिंह विभा सिंह व पूजा सिंह सहित 60 -65 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर रणविजय सिंह व नवाब अहमद ने बताया की वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।