Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्रीराम कालोनी में विकास कार्य न होने पर आक्रोशित लोग चढ़े पानी की टंकी पर

श्रीराम कालोनी में विकास कार्य न होने पर आक्रोशित लोग चढ़े पानी की टंकी पर

नगर मजिस्ट्रेट के अश्वासन पर आक्रोशित लोगों को कराया गया शान्त
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर क्षेत्र के श्रीराम कालौनी में आज सुबह विकास कार्य न होने पर आक्रोशित क्षेत्रीय लोगा मौहल्ले में लगी पानी की टंकी पर चढ़कर प्रर्दशन करने लगे। लोगो के टंकी पर चढ़ने की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ नगर निगम के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुच गये। जिन्होने लोगो को समझाते हुए टंकी पर चढ़े लोगो को नीचे उतरवाया।
रविवार की सुबह श्रीराम कालौनी के सैकडों महिला पुलिस एकत्रित होकर पास की ही पानी की टंकी पर चढ़ने लगें। लोगो को पानी की ऊॅची टंकी पर चढता देख आसपास के लोग भी एकत्रित हो गये। पहले तो लोगो ने समझा की पानी की टंकी में कुछ है जिसको देखने लोग चढ़ रहे है। लेकिन ऊपर चढ़कर नारे बाजी करने पर पता चला कि क्षेत्र में विकास कार्य नही हुआ है। जिसके कारण आक्रोश में अपनी माॅगों को लेकर प्रर्दशन किया जा रहा है। टंकी पर लोगो को चढ़ने की सूचना पर नगर निगम के आलाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पुलिस बल भी मौके पर पहुच गया इतना ही नही लोगो की भीड को बढ़ता देख कई थानों का फोर्स भी एकत्रित हो गया। कुछ ही देर में मौके पर सैकडों लोगो की भीड एकत्रित हो गयी। टंकी पर लोगो को चढ़ा देख प्रशासन के भी हाथ पैर फूलने लगे कि कोई गिर गया तो क्या होगा। आक्रोशित क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि उक्त क्षेत्र को नगर निगम से बाहर रखा गया है। क्षेत्र में विकास कार्य भी नही हो रहा है कई बार धरना प्रर्दशन भूख हडताल भी की जा चुकी है। लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों है। आज आक्रोश में यह कदम उठाया है, लोगो को टंकी पर चढ़ने की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट कुवंर पंकज भी मौके पर पहुच गये। जिन्होने लोगो को समझाने के बाद टंकी से उतारने का प्रयास किया साथ ही कहा कि उच्च अधिकारियों के साथ बैठ कर आपकी समस्या को शीघ्र निस्तारण किया जायेगा, साथ ही क्षेत्र का पूरा विकास कार्य होगा।