Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर नूतन राठौर ने रखी विकास की नीम

महापौर नूतन राठौर ने रखी विकास की नीम

लाखों की लागत से बनेगी संन्त नगर, कोहनूर रोड की गलियां
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम द्वारा 14 वें वित आयोग की धनराशि से नगर में कराये जा रहे विकास कार्य की श्रृखला में नगर निगम की महापौर द्वारा रविवार को लाखों की लागात के विकास कार्य की नीम श्रीफल तोड की रखी। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सहित क्षेत्रीय जनता ने जौशिला स्वागत किया।
नगर निगम फिरोजाबाद की महापौर नूतन राठौर द्वारा रविवार को 14वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में विकास कार्य की नीम आकाशवाणी रोड, सन्त नगर आदि इलाकों में रखी गयी। इस मौके पर महापौर नूतन राठौर ने बताया कि शहर का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। सन्त नगर में दलित बस्ती में देखा गया कि यहाॅ विकास के नाम पर खाना पूर्ति की गयी थी लोग गन्दगी में जी रहे है। आज देखा गया कि क्षेत्र में वास्तविक विकास की जरूरत है सरजू की गली में गन्दा पानी भरा हुआ था। महिलायें भी खुले में गन्दगी कर रही है। इनको रोकने के लिए क्षेत्रीय लोगो से सहयोग की अपील भी की थी। क्षेत्रीय लोगो ने महापौर नूतन राठौर का फूलमाला पहनाकर जौशिला स्वागत भी किया। स्वागम करने वालों में क्षेत्रीय पार्षद देवेन्द्र कुशवाह, शिवकुमार, सरजू गाॅधी, बनारसी राजपूत, आशीष यादव, मुकुल गुप्ता आदि लोग थे।