Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस हिरासत में दुष्कर्म के आरोपी की बिगड़ी हालत

पुलिस हिरासत में दुष्कर्म के आरोपी की बिगड़ी हालत

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। शिक्षिका से दुष्कर्म के मामले में थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी की हालत बिगड़ते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। थाना पुलिस आरोपी को लेकर अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पिछले सप्ताह एक शिक्षिका ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक पर दुष्कर्म की थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पुलिस हिरासत में हालत बिगड़ गई। उसने बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है। अचानक हालत बिगड़ने पर पुलिस भी हैरान हो गई। आनन-फानन में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। स्टाफ ने आरोपी को ऑक्सीजन दी और डॉक्टर ने चेकअप किया। आरोपी की हालत बिगड़ने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर और सीओ अजय सिंह चैहान अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों से आरोपी की तबियत के बारे में विचार विमर्श किया। डॉक्टर द्वारा क्लीन चिट देने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।