Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गंगा स्वच्छता अभियान पर सीएसजेएमयू में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

गंगा स्वच्छता अभियान पर सीएसजेएमयू में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

कानपुर, डॉ. दीपकुमार शुक्ल। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के परिसर  में गंगा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता में रिचा द्विवेदी प्रथम स्थान पर, लाइब हबीब द्वितीय स्थान पर और जवा रईस तृतीय स्थान पर चयनित हुईं। निबंध प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम स्थान पर, शालिनी गौतम द्वितीय स्थान पर और आशुतोष शुक्ला तृतीय स्थान पर चयनित हुए। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में नितिन गुप्ता प्रथम स्थान पर, आनंद यादव द्वितीय स्थान पर और वरीशा अंसारी तृतीय स्थान पर चयनित हुईं।  वाद-विवाद  प्रतियोगिता में रजत वर्मा प्रथम स्थान पर, डॉली विश्वकर्मा द्वितीय स्थान पर और अवनीश त्रिपाठी तृतीय स्थान पर चयनित हुए। प्रतियोगिताओं में कानपुर शहर के 42 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में उन्हीं  विजेताओं ने प्रतिभाग किया था जिन्होंने पूर्व में गांधी जयंती के अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यह प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय परिसर में चार विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई थी। जिसमें फाइन आर्ट विभाग में डॉक्टर प्रहलाद सिंह और लोकेश्वर सिंह ने संयोजन किया। आईबीएम ओल्ड बिल्डिंग में सचिन शर्मा एवं डॉ.केके बाजपेई ने संयोजन किया। आईबीएम न्यू बिल्डिंग में डॉक्टर अखिलेश दीक्षित, डॉक्टर शाह मोहम्मद ने संयोजन किया तो वहीं इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में डॉक्टर देव बक्स और डॉक्टर द्रोपती यादव ने अपने संयोजन में प्रतियोगिताएं कराई। संयोजक के रूप में डॉक्टर अर्पणा कटियार और डॉक्टर चारू खान ने सभी प्रतियोगिताओं का संचालन किया। प्रतियोगिताओं के मुख्य संयोजक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु राय ने कहां कि गंगा स्वच्छता  अभियान के अंतर्गत इस प्रकार का आयोजन इतनी वृहद स्तर पर प्रथम बार आयोजित किया गया है। जहां पर इतनी बड़ी संख्या में महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा आप लोगों के अंदर वाकई असीमित क्षमताएं हैं और आप अपने विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का नाम जरूर रोशन करेंगे।कुलसचिव डॉ.विनोद कुमार सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से और उसमें प्रतिभाग करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। विशेष रूप से राव विक्रम सिंह और मिनी सक्सेना का सहयोग रहा।
कार्यक्रम प्रभारी के रूप में डॉक्टर विवेक सिंह सचान, डॉ सुधांशु पांड्या, डॉक्टर नीरज कुमार सिंह और डॉक्टर बृजेश स्वरूप कटियार उपस्थित रहे।