Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवा महोत्सव-2019 हेतु सीएसजेएमयू परिसर में छात्र-छात्राओं का हुआ ऑडीशन

युवा महोत्सव-2019 हेतु सीएसजेएमयू परिसर में छात्र-छात्राओं का हुआ ऑडीशन

कानपुर, डॉ. दीपकुमार शुक्ल। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव 2019 हेतु विश्वविद्यालय कैंपस की टीम बनाने हेतु छात्र-छात्राओं का ऑडिशन लिया गया। इस ऑडिशन में  नृत्य और गायन में विश्वविद्यालय के समस्त विभागों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन में मुख्य रूप से गायन में डॉक्टर रागनी स्वर्णकार और डॉक्टर अखिलेश दीक्षित ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को देखा तो वही नृत्य के ऑडिशन में डॉ.कल्पना अग्निहोत्री डॉक्टर शाह मोहम्मद, डॉ. पुष्पा मोरिया तथा डॉ.रश्मि गौतम ने उनकी प्रतिभा को परखा। ऑडिशन के संयोजक के रूप में विश्वविद्यालय के आईबीएम की डॉक्टर चारू खान और डॉक्टर अर्पणा कटिहार ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। युवा महोत्सव के समन्वयक और कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ.सुधांशु राय ने सभी प्रतिभागियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा और यह कहकर उनको प्रोत्साहित किया कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी टीम बनाएं और युवा महोत्सव में फिर से विजेता बनकर उभरे। डॉक्टर राय ने बताया कि 19 अक्टूबर को फाइन आर्ट थिएटर और साहित्य के प्रतिभागियों हेतु ऑडिशन का कार्यक्रम ऑडिटोरियम एवं फाइन आर्ट विभाग में अपराहन 1:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिनको ऑडिशन में प्रतिभाग करना है वह समय से उपस्थित हो जाएं।