Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीपावली हर्षोल्लास एवं आपसी एकता का पर्व: डीएम

दीपावली हर्षोल्लास एवं आपसी एकता का पर्व: डीएम

जनपद के अधिकारियों ने दी जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई
ध्वनि, वायु प्रदूषण के लिए आतिशबाजी का प्रयोग न करे: डीएम-एसपी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश के साथ ही प्रेम, स्नेह, भाईचारा, शान्ति, सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखण्डता को मजबूती प्रदान करने वाला पर्व है। प्रदेश व जनपद की फिजा में अमन चैन, समाज में समृद्धि तभी संभव है जब सभी लोग मिल जुलकर रहे तथा सकारात्मक विकासपरक कार्य करे। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए है कि वे क्षेत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण करते रहे तथा असामाजिक तत्वो को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करे। उन्होने कहा कि रों, चौराहों आदि भीड़ वाली जगहों पर भी विशेष सतर्कता बरती जाए।
दीपावली के पर्व पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि दीपावली हर्षोल्लास एवं आपसी एकता का पर्व है इसे पर्यावरण सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शान्ति व स्नेह के साथ मनाये। वातावरण की शुद्धता हेतु पटाखों का कम प्रयोग किया जाये। अपने धन को पटाखे रूपी धुंए में न उड़ाये। साथ ही शान्ति, सौहार्द, भाईचारा व परस्पर एक दूसरे की भावनाओ को देखते हुए पर्व मनाये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व के मौके पर लोगो से अपील की है कि पटाखे, आतिशबाजी खुले स्थानो पर ही छोडे़ जाये। पटाखों से बच्चो को दूर रखा जाये। राकेट आदि तेज आवाज वाले पटाखे, आतिशबाजी का प्रयोग न करें। केवल रोशनी वाले तथा बिना आवाज वाली आतिशबाजी का प्रयोग किया जाये तथा पानी से भरी हुई बाल्टी अवश्य रखे। ध्वनि, वायु प्रदूषण के लिए आतिशबाजी का प्रयोग न करे। प्रकाश पर्व दीपावली आपसी भाईचारे, मेलजोल से मनाना हितकर होगा। वहीं अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, सीएमओ डा. हीरा सिंह आदि ने भी जनपद वासियों, पत्रकार बन्धुओ को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।