Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, पूर्व प्रधान की मौत

खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, पूर्व प्रधान की मौत

मृतक के परिजनों ने वर्तमान प्रधान सहित चार लोगो के खिलाफ हत्या की दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना में खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली से तीन लोग घायल हो गये। जिसमें पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के परिजनो ने वर्तमान प्रधान सहित चार लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भेजा गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव कटोरा निवासी वर्तमान प्रधान मानसिंह एवं पूर्व प्रधान वीरेन्द्र शर्मा में खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनो पक्षों के परिजन आमनेे-सामने आ गये। दोनो पक्षों से फायरिंग होने लगी। गोली लगने से पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह उर्फ नरेन्द्र शर्मा पुत्र शंकरलाल के साथ 58 वर्षीय देवीदयाल पुत्र रामस्वरूप, 65 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र नेकसै लाल आदि लोग घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए परिजन सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ चिकित्सक ने पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने वर्तमान प्रधान मानसिंह, सहित चार लोगो के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी। जबकि दोनो पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दो प्रधानों के मध्य फायरिंग की सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ ओपी सिंह के साथ थाना प्रभारी जसराना के साथ काफी मात्रा में फोर्स मौके पर पहंुचा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। जिससे शान्ति बनी रहे। पुलिस मृतक के शव की पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।