मकान स्वामी परिवारीजन सहित दौज कराने गया था ससुराल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के रविदास नगर में विगत रात्रि में गैस सिलेंडर में आग लगने से जोरदार धमाके के साथ फट गया। जिससें घर में आग लगने से पूरा सामान जलकर स्वाह हो गया। वही मकान की दीवार भी फट गयी। मौके पर लोगो को हुजूम लग गया। मकान स्वामी अपनी ससुराल परिजनों के साथ गया हुआ था। जिसने लाखों का नुकसान बताया है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के रविदास नगर में विगत रात्रि जोरदार धमाके के साथ एक मकान में गैस सिलेण्डर फट गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगो ने अपने घरों से बाहर निकल कर देखा तो पडोस के ही पवन कुमार पुत्र रविन्द्रपाल के मकान से जोरदार आग की लपटें उठी हुई थी। मकान की दीवार फटने से आग पड़ोस के मकान में घूसने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान क्षेत्रीय लोगो ने फायर बिगे्रट के लोगो को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। क्षेत्रीय लोगों ने फायर बिगे्रट के लोगो की सहायता से आग पर काबू कड़ी मशक्त के बाद पाया। जब तक मकान में रखा सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। पडोस के लोगो ने पवन कुमार को फोन से घटना की जानकारी दी। घर में आग की सूचना पर ससुराल गया पवन रात्रि में अपने घर लोट आया। घर का मंजर देख उसका रो-रोकर बुरा हाल था। क्योंकि घर में कुछ नही बचा। गृह स्वामी ने बताया कि लगभग दो-तीन लाख का नुकसान हो गया है।