Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हनुमान वाटिका में भाजपा शहर पश्चिमी ने सरदार पटेल को दी सच्ची श्रद्धांजलि

हनुमान वाटिका में भाजपा शहर पश्चिमी ने सरदार पटेल को दी सच्ची श्रद्धांजलि

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। पूरे भारतवर्ष में भाजपा की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की कड़ी में गुरुवार सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। हर साल 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल आज ही के दिन लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जयंती पर 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करके किया था।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आज गुरूवार को हनुमान वाटिका धूमनगंज में भाजपा शहर पश्चिमी के द्वारा दीपोत्सव एवं पुष्पाचर्न का आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें शहर की जानी मानी हस्तियां उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, इलाहाबाद सांसद डा0 रीता बहुगुणा जोशी, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत का सही मायने में सभी राज्यों का विलय हुआ है अब देश एक हुआ है भारत अब पूर्ण देश बना है। जम्मू से लेकर कश्मीर तक देश एक हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जो धारा 370 लगी हुई थी उसको नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व में हटाकर भारत को अखण्ड भारत बनाने में अहम योगदान किया है। आज सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का अखण्ड भारत बनाने का सही मायने में साकार हुआ है। उसके लिए हद्य से सभी कार्यकर्ता जितने भी है प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते है। प्रियंका गांधी के सवाल पर सरदार पटेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं है का जवाब देते हुए कहा कि बल्लभ भाई पटेल के बारे में अगर सोच कर बोलती तो शायद नहीं बोलती बड़ा ही दुर्भाग्य है गांधी परिवार का बिना सोचे बोलते रहते है। प्रिंयका को आज नमन करना चाहिए और धन्यवाद देना चाहिए मोदी जी का सरदार पटेल जी ने जो सपना देखा देखा था भारत के जितने भी राज्य है, सब एकत्रित रहे, सबके अन्दर भाईचारा रहे, और उनके साथ कोई भी भेंदभाव न हो आज वो सपना मोदी जी के कारण पूरा हुआ है।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता फूलचंद साहू, युवा नेता रॉबिन साहू, सिद्धार्थ नाथ के प्रतिनिधि पवन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार, चंद्रमा सिंह यादव, राम लोचन साहू, दिनेश तिवारी, अश्वनी शर्मा एवं हजारों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।