Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घरेलू विवाद के बाद युवक ने किया सोसाइड

घरेलू विवाद के बाद युवक ने किया सोसाइड

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा विश्व बैंक डी ब्लॉक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी पर लटका हुआ शव मिला। वही फाँसी के फंदे पर शव लटका देख पत्नी की चीख-पुकार सुन इलाकाई लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर बर्रा थाना पुलिस पहुँची और घटना की जांच में जुट गयी। आपको बताते चलें कि विश्व बैंक” डी ब्लॉक” निवासी आलोक पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में प्राइवेट नौकरी करता था। आज दोपहर उनकी पत्नी रितिका बच्चों की तबीयत खराब होने पर पास के एक डॉक्टर के पास दवा लेने गयी थी। कुछ देर बाद जब पत्नी रितिका घर लौटी तो उसने देखा कि आलोक का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। पति का शव देख रितिका के होश उड़ गए। जिसके बाद रोने की आवाजें सुन कर आस पास के लोग जुट गए। जिसके बाद लोगों को घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौत की सूचना मिलते ही बर्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।